चंडीगढ़ : घर में घुसकर चाकू की नोक पर पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलंकृता सहाय से छह लाख रुपये की लूट

By: Ankur Tue, 07 Sept 2021 6:21:46

चंडीगढ़ : घर में घुसकर चाकू की नोक पर पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलंकृता सहाय से छह लाख रुपये की लूट

चंडीगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां वर्ष 2014 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकीं चंडीगढ़ की अलंकृता सहाय से घर में घुसकर चाकू की नोक पर छह लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। उन लोगों ने एटीएम कार्ड छीनकर उसका पासवर्ड भी लिया। इसके बाद एक युवक नजदीकी मार्केट जाकर एटीएम से 50 हजार रुपये निकलवा लाया। आरोपियों के चंगुल से खुद को बचाने के लिए अलंकृता ने अपने आपको बाथरूम में बंद कर लिया। एसपी केतन बंसल का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 27 स्थित मकान नंबर 3065 में लूट की वारदात हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मकान की दूसरी मंजिल में अलंकृता सहाय नामक युवती रहती है। पुलिस बयान में अलंकृता ने बताया कि दोपहर को वह घर में अकेली थी। इस दौरान तीन युवक उसके कमरे में घुस गए। युवकों के हाथ में चाकू थे। उन्होंने धमकी दी कि जो कुछ है दे दो, वरना जान से हाथ धो बैठेगी। इसके बाद आरोपियों ने कमरे से छह लाख की नकदी लूट ली। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : कंचे खेलने के दौरान ढही कच्ची दीवार, तीन बच्चों की मौत, दो घायल

# शिमला : दूध की थैली के लेनदेन को लेकर उठा विवाद, कारोबारी के पेट में घोंप दिया चाकू

# हरियाणा : मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर पकड़ी घर में चल रही शराब की भट्ठी, एक गिरफ्तार

# उत्तरप्रदेश : शख्स ने सब्जी काटने वाले हंसिया से रेतकर की पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या, था चरित्र पर शक

# पंजाब : रिटायर सब इंस्पेक्टर ने पत्नी के सिर को कई बार फर्श पर पटक की हत्या, बैठा रहा शव के पास

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com